MP Weather Update: कई जिलों में पारा 40 के पार, आज भी लू का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 18, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जो इस सीजन में पहली बार हुआ है। कई शहरों में पारा 3 डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि, गर्मी के बीच शाजापुर, देवास के हाटपिपल्या, राजगढ़ के सारंगपुर, मंदसौर के गरोठ और सीहोर के आष्टा क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। गुना में 42.4 डिग्री और शाजापुर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42 डिग्री था, जबकि भोपाल में 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather temprature 17 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 77 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 118, इंदौर में 129 और जबलपुर में 151 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 17 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 अप्रैल तक तेज गर्मी की संभावना है, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। वर्तमान में राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में पारा बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में लू चलने की भी संभावना है।



मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | MP weather Forecast | MP weather news | mp news hindi | mp weather alert | MP Weather Alert Today



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • MP weather Forecast
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather Alert Today
  • mp news hindi