MP Weather Update: 26 शहरों में पारा 40 डिग्री पार, दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 20, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में सूरज आग उगलता नजर आया। छतरपुर में दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में तेज उछाल आया है और आने वाले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। राज्य के 26 से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सागर और नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, मंडला और खजुराहो में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5 डिग्री, दमोह में 42.4 डिग्री और उमरिया में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य गर्म शहरों में टीकमगढ़ (42°), रायसेन (41.8°), खरगोन (41.6°), खंडवा (41.5°), रतलाम (41.4°), शाजापुर (41.3°), धार और मलाजखंड (41.1°), सिवनी (40.6°), बैतूल (40.5°), सतना (40.3°), छिंदवाड़ा (40.2°) और नरसिंहपुर (40°) शामिल हैं।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में पारा 40.2 डिग्री, ग्वालियर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 40.5 डिग्री और जबलपुर में 41.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दौर माना जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस छतरपुर में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather report 19 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 77 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 118, इंदौर में 129 और जबलपुर में 151 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 19 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्म हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी। दोपहर 12 बजे के बाद लू जैसे हालात बने रहेंगे। हालांकि तीन दिन के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।



thesootr links



एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | Air Quality Index (AQI)



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi