MP Weather Update: 23 शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लू का अलर्ट भी जारी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 21, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, खासकर पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में पहले ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए थे, लेकिन अब पूर्वी हिस्से जैसे सागर, सिंगरौली, रीवा और सीधी में भी पारा चढ़ने लगा है। रविवार को प्रदेश के 23 शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिसमें सीधी शहर 44.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसी तरह, टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री, शिवपुरी में 43 डिग्री और नौगांव व रीवा में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी भोपाल में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री और उज्जैन में 39.2 डिग्री तापमान देखा गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दौर माना जा रहा है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather report 20 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 161 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 96 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 136, इंदौर में 139 और भोपाल में 151 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 20 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्म हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक पारे में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही कई जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।



thesootr links



मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | MP weather Forecast | MP weather news | mp news hindi | mp weather alert | MP Weather Alert Today





Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • MP weather Forecast
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान