MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लू का कहर, 27 शहरों में 40 के पार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 22, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। सीधी जिले में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। रविवार को भी पारा 44 डिग्री तक पहुंचा था। राज्य के 27 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। सतना में 43.6 डिग्री और टीकमगढ़ में 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नौगांव 43.2, रीवा 43, और अन्य जिलों जैसे दमोह, सिवनी, मंडला, शिवपुरी, उमरिया, सागर, और खरगोन में भी तेज गर्मी बनी रही।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ग्वालियर प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 41.9 डिग्री तक पहुंचा। भोपाल में 40.1, जबलपुर में 40.7, उज्जैन में 40 और इंदौर में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather temprature 21 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 156, इंदौर में 156 और भोपाल में 158 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 21 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्म हवाओं के प्रभाव से आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।



एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अनुमान | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather Alert Today



thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today