MP Weather Update: तेज गर्मी पिघला रही सड़क का डामर, 32 शहरों में लू का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 24, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को भी गर्मी का असर देखा गया, खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में। रतलाम में पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा, नर्मदापुरम, खजुराहो और मंडला में 43 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई इलाकों में लू का असर भी देखा गया। भीषण गर्मी से राहत के लिए इंदौर में कई चौराहों पर टेंट लगाए गए, वहीं उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के पैरों को जलने से बचाने के लिए मेटिंग बिछाई गई। साथ ही भोपाल में सड़क के डामर तक पिघल गए।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को उज्जैन प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 41.7 डिग्री तक पहुंचा। इसके बाद ग्वालियर में 41.2 डिग्री, भोपाल में 40 डिग्री और इंदौर में 41 डिग्री तापमान रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather temprature 23 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं पीथमपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 83 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 136, इंदौर में 148 और जबलपुर में 156 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 23 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5-6 दिन तक प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा, क्योंकि मौसम साफ होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। इस दौरान कुछ स्थानों पर लू का असर भी बना रहेगा। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।



thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम अनुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट