MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश की उम्मीद, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 25, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे पहले, प्रदेश के 21 जिलों में हीटवेव (लू) का कहर जारी है। गुरुवार को रतलाम में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा पारा है। नर्मदापुरम, खजुराहो और मंडला में भी 43 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

गुरुवार को 21 जिलों में हीट वेव का प्रभाव देखा गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को उज्जैन प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 41.7 डिग्री तक पहुंचा। इसके बाद ग्वालियर में 41.2 डिग्री, भोपाल में 40 डिग्री और इंदौर में 41 डिग्री तापमान रहा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp temprature 24 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 118 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 135, इंदौर में 143 और जबलपुर में 154 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 24 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, उत्तरी और पश्चिमी जिलों में अभी भी तापमान अधिक रहने की संभावना है। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में सबसे अधिक गर्मी रहने की संभावना है, जबकि भिंड, मुरैना, गुना, सागर, छतरपुर जैसे जिलों में भी पारा 42 डिग्री के पार जाने का अनुमान जताया गया है।



thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अनुमान | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट