MP Weather Update: कहीं बारिश की बूंदें देंगी राहत तो कहीं सूरज बढ़ाएगा पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 29, 2025, 06:30 IST
mp weather 28 april
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सोमवार को गर्मी ने अपना कहर जारी रखा, जबकि कुछ इलाकों में आंधी और बारिश के बावजूद तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।



पिछले 24 घंटों में यहां तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। धार (42.9°C), नरसिंहपुर (42.2°C), खंडवा (42.1°C), खरगोन-गुना (42°C), शाजापुर (41.4°C), सागर (41.1°C), दमोह (41°C) और नर्मदापुरम (40.6°C) में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

सोमवार को रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गुना में 41.6 डिग्री, धार और खरगोन में 41.2 डिग्री, राजगढ़ और नरसिंहपुर में 41 डिग्री, झाबुआ में 40.8, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 42°C, भोपाल में 41.2°C, इंदौर में 41.4°C, ग्वालियर में 41.8°C और जबलपुर में 38.6°डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ठंडा सीधी रहा, जहां पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather temprature 28 april


मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 168 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 93 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 134, भोपाल में 142 और इंदौर में 152 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 28 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की सक्रियता के कारण प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस प्रणाली के प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों और उत्तरी जिलों में मौसम पर इसका अधिक प्रभाव दिखाई देगा।



मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्षा के बावजूद तापमान में विशेष गिरावट नहीं होगी और गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे इस मौसमी बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं। साथ ही आम जनता को भी मौसम में हो रहे इन परिवर्तनों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अनुमान | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | mp news hindi



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • mp news hindi