एमपी में लू के साथ बारिश की चेतावनी, बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Apr 30, 2025, 06:30 IST
Weather Temperature MP AQI
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी के मौसम से राहत मिल सकती है। प्रदेश के करीब-करीब एक दर्जन जिलों में बारिश होने की संभवना है। बारिश होने की स्थिति पर कई शहरों में दिन और रात के तापमान में कमी भी आ सकती है। मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश से लोगों का तपती गर्मी से काफी राहत मिलने का अनुमान है। बुधवार यानी 30 अप्रैल को प्रदेश में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया,भिंड में लू के साथ हल्की बारिश के आसार है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मंगलवार को रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद धार में 42.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, राजगढ़ और खंडवा 42.1 डिग्री और उज्जैन में 42.0 डिग्री रहा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

8816d8d6-3d4


मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 147 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 69 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 85, इंदौर में 97 दर्ज हुई।





एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

f7ebcc2e-aab


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की सक्रियता के कारण प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राजस्थान में हवा के ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है और राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका के रूप में है। इसके असर से मध्य प्रदेश में 2-3 दिन तक पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के चलते 2 मई तक प्रदेश के मौसम का मिजाज यूही बना रह सकता है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा।



thesootr links

एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम



Tags:
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम अलर्ट