लू और बारिश का डबल अटैक! आंधी-पानी से कांपेगा एमपी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | May 01, 2025, 06:30 IST
MP Weather Repor
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का असर देखा जा रहा है। पूरा प्रदेश अंगारों की तरह धधक रहा है। बुधवार को प्रदेश के जिलों में गर्मी अपना रंग दिखाती रही। प्रदेश में ही लोग कहीं गर्मी से परेशान तो कहीं आंधी-तूफान की मार परेशानी बन गई है। रतलाम में तेज हवा की वजह से शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं समेत कई चीजें जल गई। भोपाल में देर शाम धूल भरी आंधी बूंदा-बांदी के बीच लोगों को गर्मी से राहत। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिन बारिश का माहौल बना रहेगा। 2-3 मई को करीब 40 जिलों में बारिश का अनुमान है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्य प्रदेश में इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखा रही है। माह के अंतिम दिन भी यही स्थिति बनी हुई है। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन जैसे सभी प्रमुख शहरों के साथ पूरा राज्य लू की चपेट में है। इंदौर में 30 अप्रैल का दिन तो सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। बुधवार को गुना सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद खजुराहो में 43.4 डिग्री, रतलाम में 43.2 डिग्री, उज्जैन 43.0 डिग्री और टीकमगढ़ में 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

मप्र का AQI, कटनी की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के कटनी शहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 125 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कटनी शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 68 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 77, भोपाल में 96, ग्वालियर में 123 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की ओर से बारिश और लू पर पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में 1 मई से बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसा होने पर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं 2 मई से राजधानी भोपाल, भिंड, जबलपुर, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, मऊगंज, टीकमगढ़, हरदा, सागर, डिंडौरी, पन्ना, अनूपपुर, सीहोर,मुरैना, नर्मदापुरम, दमोह, कटनी, बैतूल, रीवा आदि में बारिश हो सकती है।



thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम न्यूज | mp weather alert | MP weather news



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट