MP Weather Update: 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 10, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सिवनी मालवा में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इसके साथ ही इंदौर, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही भोपाल, जबलपुर, शहडोल और चंबल संभाग में कई जगहों पर हल्की बूंदा बादी हुई।



शुक्रवार को भी किसी शहर में तापमान 40 डिग्री से अधिक नहीं पहुंचा और नरसिंहपुर में सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा। एमपी का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में पारा 34.2 डिग्री, इंदौर में 34 डिग्री, ग्वालियर में 37.6 डिग्री, उज्जैन में 34 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

1d61c433-d95


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 121 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 63 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 97, इंदौर में 96 और जबलपुर में 102 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

ef9d1996-df1


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे प्रदेश का मौसम बदल गया है। यह स्थिति अगले 72 घंटों तक यानी 12 मई तक बनी रह सकती है।



मौसम विभाग की मानें तो बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है।



इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों के कुछ इलाकों में भी बारिश और आंधी आ सकता है।



thesootr links


Tags : मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather Alert Today | Mp Weather MP Weather Forecast | mp news hindi



Tags:
  • MP weather
  • MP weather Forecast
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • Mp Weather MP Weather Forecast
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather Alert Today
  • mp news hindi
  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग