MP Weather Update: 27 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 16, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में नौ घंटे में डेढ़ इंच से अधिक बारिश हुई, जबकि पचमढ़ी में लगभग पौन इंच पानी गिरा।



उज्जैन, टीकमगढ़, धार और मंडला समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। रतलाम में शाम को हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और ग्रामीण इलाकों में पानी घुसने से कई घरों को नुकसान पहुंचा।



गर्म हवाओं का असर भी महसूस किया गया। खजुराहो में 43.4, नौगांव में 42.7, शिवपुरी-रीवा में 42, सतना में 41.6 और गुना में 41.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

गुरुवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। एमपी का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल का तापमान 37.3 डिग्री, इंदौर में 36.4 डिग्री, ग्वालियर में 43 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

c4f4d3b9-e60


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 75 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 106, जबलपुर में 118 और भोपाल में 120 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

7c85d059-eaa


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी गुजरात की ऊपरी हवा में एक चक्रवात सक्रिय है, जबकि उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है।



शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभागों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।



मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक यानी 18 मई तक प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन समेत 27 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। 20 मई के बाद गर्मी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन मई के अंत तक फिर मौसम में बदलाव आ सकता है।



thesootr links



MP Weather update | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | एमपी न्यूज हिंदी | mp news hindi



Tags:
  • MP weather
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • mp news hindi