एमपी में मौसम का दोहरा मिजाज: उत्तर में लू, दक्षिण में बारिश-आंधी का कहर, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | May 18, 2025, 06:30 IST
mp-weather-heatwave
मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे 'द सूत्र' की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज दो भागों में बंटा दिख रहा है। एक ओर प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर रखा है, तो दूसरी ओर दक्षिण और पश्चिमी जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। खजुराहो में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का अब तक का उच्चतम है, जबकि ग्वालियर और नौगांव में भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर धार में 33 मिमी बारिश हुई और हवाएं 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि इंदौर, झाबुआ और बालाघाट सहित दक्षिणी जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में यह सिस्टम सेंट्रल एमपी में भी सक्रिय हो सकता है।



मध्य प्रदेश का तापमान, पांच शहरों का मौसम

मध्यप्रदेश के गर्म हवाओं का असर भी महसूस किया गया। प्रदेश के इन पांच शहरों खजुराहो 45.8, ग्वालियर 45.0, चित्रकूट 44.8, सतना 44.1 और शिवपुरी 44.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

86f184ca-a1c


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है यहां का एक्यूआई 76 दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 103, जबलपुर में 115 और भोपाल में 111 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


0731150e-d9f


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार जिले में शनिवार को 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। इंदौर, खरगोन, झाबुआ, अलीराजपुर और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इन इलाकों में फिलहाल आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, दक्षिणी मध्य प्रदेश में बना सिस्टम धीरे-धीरे सेंट्रल एमपी की ओर बढ़ रहा है। 20 और 21 मई को भोपाल, होशंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और हवाओं का असर दिखेगा। यह बदलाव विशेष रूप से किसानों और रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वालों के लिए महत्वपूर्ण होगा।



thesootr links



MP Weather update | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | mp news hindi एमपी मौसम | MP weather news | MP Weather Alert Today



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • MP Weather Alert Today
  • mp news hindi