MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 48 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 24, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम को विदिशा के सिरोंज में तेज आंधी और बारिश के कारण एक कथा पंडाल गिर गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। रतलाम में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।



मध्यप्रदेश के कई जिलों जैसे उमरिया, छिंदवाड़ा, गुना में भी इसी तरह का मौसम रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई। बालाघाट में सबसे कम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। मई के महीने में यह लगातार 23वां दिन है जब प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है।



मौसम विभाग ने 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें छिंदवाड़ा, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, अनूपपुर, सीधी, सागर, पन्ना, सतना, रीवा और रायसेन शामिल हैं।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शुक्रवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली और पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया। बालाघाट में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



बड़े शहरों की बात की जाए तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री, भोपाल में 36 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रतलाम में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

e9ba0000-90c


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 155 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 65 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 74, भोपाल में 103 और इंदौर में 112 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

f76d14dc-f90


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ एक्टिव हैं, जिसमें ट्रफ सीधे प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।



मई के पूरे महीने से प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जो अब तक 23 दिनों से लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश का सिलसिला अगले चार दिन तक यानि 26 मई तक भी बना रहेगा। इस बार नौतपा की शुरुआत भी आंधी और बारिश के साथ होने की संभावना है।



इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।



वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।



इसके अलावा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और शाजापुर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के बीच हल्की बारिश की उम्मीद है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | Air Quality Index (AQI) | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update





Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • weather
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi