MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में गिरेंगे ओले, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 25, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली। मंडला में 9 घंटों के अंदर लगभग 45 मिमी यानी करीब 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रतलाम के पिपलौदा क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे।



मध्यप्रदेश में शाम को राजगढ़, मंडला, मऊगंज, उमरिया सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई, जो 10 मिनट से लेकर एक घंटे तक लगातार बरसती रही। धार जिले में करीब आधा इंच बारिश दर्ज हुई, जबकि जबलपुर, उमरिया समेत अन्य कई इलाकों में बूंदाबांदी का दौर रहा।



मौसम में बदलाव के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। खजुराहो में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं टीकमगढ़ में 40 डिग्री और ग्वालियर में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शनिवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली और पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया। पचमढ़ी में तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



बड़े शहरों की बात की जाए तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री, भोपाल में 36.2 डिग्री, इंदौर में 34.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

e26cc7ef-87e


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 144 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 73 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 80, भोपाल में 83 और इंदौर में 90 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

1de8e37a-d3c


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस समय दो प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं - साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ। आने वाले सात दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।



इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।



वहीं, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।



25 मई को ऐसा रहेगा मौसम

25 मई को मौसम की स्थिति की बात करें तो मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में तेज आंधी का अलर्ट जारी है। इसके अलावा मुरैना, दतिया, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, भिंड, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, सिंगरौली, मऊगंज और सीधी में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने का दौर जारी रहेगा।



शुरू हो रहा नौतपा

मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य में कई सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण पिछले एक सप्ताह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई तक यह स्थिति बनी रहेगी। रविवार को 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



इस बार नौतपा में भी प्रदेश भर में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मई महीने में अब तक मध्य प्रदेश में कुल 32 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें झाबुआ में सबसे अधिक 92.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



MP weather Forecast | MP Weather update | एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट



Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • मध्य प्रदेश मौसम