MP Weather Update: गर्मी के बीच राहत या आफत? कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

Sandeep Kumar | May 27, 2025, 06:30 IST
mp-weather-rain-relief
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के कई जिलों में मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी से बड़ी राहत मिली है। नौतपा के दौरान भी प्रदेश के लगभग कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मई से इंदौर, सिवनी, जबलपुर सहित अन्य जिलों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है।



तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट

बारिश के चलते भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में दिन और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बदलाव से आम जनजीवन को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी के प्रभाव में और कमी आने की उम्मीद है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

एमपी में कई दिनों के बाद कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली और पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के शहरों की बात की जाए तो खजुराहो में 40 डिग्री, टीकमगढ़ में 39.5 डिग्री, नौगांव 39.0 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री और रतलाम में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर


5b74da64-d86


मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 149 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 68 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 110, भोपाल में 125 और ग्वालियर में 149 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के ऐक्टिव होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सागर, इंदौर, टीकमगढ़, हरदा, नर्मदापुरम, सीधी, धार, रीवा, ग्वालियर, बैतूल, दतिया, अलीराजपुर, भिंड, शहडोल, मुरैना, झाबुआ, बड़वानी, पन्ना, शिवपुरी, खरगोन,जबलपुर, सिंगरौली, बुरहानपुर, शिवपुरी, खंडवा आदि में बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





एमपी मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | mp news hindi |एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम विभाग



Tags:
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट