MP Weather Update: मानसूम आने में होगी थोड़ी देरी, गर्मी में होगा इजाफा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Jun 02, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में नौतपा के आठवें दिन रविवार को भी तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश तो हुई, लेकिन कई इलाकों में उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा।



वहीं, कई जिलों में दिन के तापमान में शनिवार के मुकाबले कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मलाजखंड में 33.2 डिग्री और धार में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

रविवार को टीकमगढ़ सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा। खजुराहो में 40.4 डिग्री, शिवपुरी में 40.0 डिग्री, सीधी में 39.8 डिग्री और ग्वालियर में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में 38.6 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस छिंदवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस टीकमगढ़ में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

c289d6e4-5f3


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 141 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 71 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 91, भोपाल में 91 और इंदौर में 103 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

a63354c9-154


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून निर्धारित समय से करीब एक सप्ताह पहले केरल पहुंच गया था और अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यह तेजी से आगे बढ़ा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से भी मानसून की गति बढ़ने की संभावना थी, लेकिन वह सिस्टम उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए कमजोर हो गया। इसलिए फिलहाल मानसून की गति थमी हुई है।



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जून के दूसरे सप्ताह में मानसून फिर से सक्रिय होकर अपनी गति पकड़ सकता है। तब तक पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ कुछ नमी आना जारी रहेगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा और आंशिक रूप से राहत मिल सकती है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





मध्य प्रदेश मौसम | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update





Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम