जून की दस्तक के साथ एमपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jun 03, 2025, 06:30 IST
madhya-pradesh-temperature-effect-
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मानसून आने में अभी देर होगी। प्री-मानसून की बारिश जारी रहेगी। इस बार प्री-मानसून बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल रुका हुआ है। यह जून के पहले सप्ताह में बढ़ेगा। उत्तरी पाकिस्तान, जम्मू, पंजाब, हरियाणा और मध्य पाकिस्तान में हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इससे मध्यप्रदेश में नमी बढ़ रही है और बारिश हो रही है।



मौसम विभाग के अनुसार आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। तापमान में अगले दिनों एक से दो डिग्री उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे प्रदेश को लू और उमस का सामना करना पड़ सकता है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

सोमवार को शिवपुरी सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर में 40.6 डिग्री, नौगांव में 40.3 डिग्री, खजुराहो में 40.2 डिग्री और सीधी में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

f143f119-d63


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 113 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 74 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 94, इंदौर में 103 और ग्वालियर में 106 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

d3f88cae-116


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 7 से 10 जून के बीच प्रदेश में पहुंचेगा। इससे पहले कई जिलों में गर्मी के साथ बारिश बनी रहेगी। मौसम विभाग के माने तो मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





मध्य प्रदेश मौसम | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update





Tags:
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम