MP Weather Update : 4 दिन बाद आएगा मानसून, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Jun 07, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को इंदौर और रायसेन में हल्की बारिश हुई। वहीं, खजुराहो में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।



वहीं, कई जिलों में दिन के तापमान में गुरुवार के मुकाबले कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। प्रदेश के अमरकंटक में तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रायसेन में 31.8 डिग्री, पचमढ़ी में 32.2, आगर में 35.0 और नर्मदापुरम में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शुक्रवार को खजुराहो सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टीकमगढ़ में 39.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 39.0 डिग्री, सतना में 38.4 डिग्री और निवाड़ी में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल का तापमान 38.3 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 38.7 डिग्री और जबलपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

25b528bc-108


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 146 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 108, इंदौर में 111 और ग्वालियर में 130 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

c3690437-3bc


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की गतिविधि जारी है, जिसके कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा।



मौसम विभाग के मुताबिक, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दंतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, और निवाड़ी जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही आंधी-बारिश भी हो सकती है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, और पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मौसम अपडेट | एमपी मौसम अपडेट | एमपी न्यूज हिंदी | मौसम न्यूज | mp weather alert | MP Weather update



Tags:
  • MP weather
  • मौसम न्यूज
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • aqi
  • मौसम