MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jun 24, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून जोरदार तरीके से बरस रहा है। सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, नौगांव (छतरपुर) में 1.25 इंच, नरसिंहपुर और खरगोन में 0.5 इंच बारिश हुई।



भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, सागर, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, बड़वानी, गुना, रायसेन, श्योपुर, अशोकनगर, मऊगंज में बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा, जिसमें कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई।



आईएमडी के अनुसार, 27 जून तक यानी अगले 96 घंटों में मध्यप्रदेश में अतिभारी से भारी बारिश की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने के कारण राज्यभर में बारिश का प्रभाव जारी रहेगा।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.7 डिग्री, इंदौर में 32.3 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री, उज्जैन में 31.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.4 डिग्री तक पहुंच गया। सिंगरौली में 33.6 डिग्री, सीधी में 33.2 डिग्री, खजुराहो में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री और बड़वानी में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस सिंगरौली में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

dfa550f2-fc1


मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। सोमवार को MP के मुंगावली में 264 मिलीमीटर (मिमी), बमोरी में 255 मिमी, बदरवास में 150 मिमी, गुना में 143 मिमी और चंदेरी में 139 मिमी बारिश दर्ज की गई है।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

50a8bbba-50d


मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 57 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 65, जबलपुर में 64 और इंदौर में 69 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

93953922-1e0


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ के एक्टिव होने से अगले चार दिनों तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उज्जैन में रेड और इंदौर-देवास में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।



रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले इलाके

मौसम विभाग ने उज्जैन, मंदसौर और नीमच जिलों में अतिभारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राजगढ़, रतलाम, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां और छतरपुर जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



यहां के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, सिहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, हिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढूर्णा जिलों में बारिश और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | MP Weather update | MP News | एमपी मौसम | एमपी न्यूज हिंदी



Tags:
  • आज का मौसम
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP
  • MP Weather update
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • मौसम