MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश, लिस्ट में देखें आपका शहर, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 02, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मंगलवार को भी बारिश का प्रभावी सिस्टम सक्रिय रहा। भोपाल सहित 25 जिलों में बारिश हुई, जिसमें बालाघाट में 1.75 इंच पानी गिरा।



सीधी में 1.25 इंच, श्योपुर और सिवनी में 1 इंच, बैतूल, शिवपुरी, और मंडला में 0.75 इंच बारिश हुई। पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में आधा इंच पानी गिरा।



दतिया, गुना, नर्मदापुरम, छतरपुर, रायसेन, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, उमरिया, मऊगंज, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास और सीहोर सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहा।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में भोपाल में 33 डिग्री, इंदौर में 32 डिग्री, ग्वालियर में 32.9 डिग्री, उज्जैन में 30 डिग्री और जबलपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.2 डिग्री तक पहुंच गया। श्योपुर में 34.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.9 डिग्री, सीधी में 32.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 32.4 डिग्री और बड़वानी में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।



5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

103f5cf6-b91


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। रविवार को MP के मुरैना में 205 मिमि, बादामलहेरा में 160 मिमि, ओरछा में 155 मिमि, बिजावर में 152 मिमि, ग्वालियर में 104.6 मिमि, हर्राई में 99.6 मिमि और पलेरा में 90.0 मिमि बारिश दर्ज की गई।



5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

7aa15831-2fe


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में एक मानसून टर्फ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का प्रभाव है, जिसके चलते अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भिंड, मुरैना और निवाड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, कटनी, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



यहां येलो अलर्ट जारी

रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन, देवास, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, पांढुर्णा, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, मैहर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | MP Weather update | MP News



Tags:
  • आज का मौसम
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम