MP Weather Update : मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jul 10, 2025, 06:30 IST
mp-monsoon-flood-alert
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बुधवार को मानसून ने फिर से जोरदार बारिश की, जिससे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। राजधानी भोपाल में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां जुलाई के पहले सप्ताह में अब तक 164 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है।



मौसम विभाग ने अगले दो दिन और भारी बारिश का अनुमान जताया है। 10 जुलाई को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 11 जुलाई को भी कई जिलों में जोरदार बारिश के लिए आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में लगातार हो बारिश के चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात करें 5 सबसे अधिक तापमान वाले पांच शहरों की तो इसमे खजुराहो का तापमान सबसे रिकॉर्ड किया गया है। खजुराहो में 36.4 डिग्री, सतना में 36.6 डिग्री, सीधी में 35.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.6 डिग्री और निवाड़ी में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



d57cebee-8e8


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार को MP के कटंगी में 212.9 मिमी, तिरोड़ी में 149.2 मिमी, पचमढ़ी में 136.0 मिमी, परसवाड़ा में 108.3 मिमी, घोड़ाडोंगरी में 105.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।



ec7c97e3-7c8


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के मध्य से मानसून ट्रफ रेखा गुजर रही है। जिसके कारण ऊपरी हिस्से में मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। इस वजह से प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों में प्रदेश में जमकर बारिश होगी।



10 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट

अनूपपुर, बैतूल, छिंदवाडा, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, सिवनी बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और छतरपुर जिलों में 10 जुलाई को अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।



11 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट

अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, निवाडी और टीकमगढ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी में मानसून | एमपी का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP एमपी मौसम | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम विभाग



Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • एमपी मौसम
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी मौसम न्यूज
  • Monsoon
  • monsoon in MP
  • मौसम
  • एमपी में मानसून
  • एमपी मौसम विभाग
  • एमपी मौसम अलर्ट