MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 15, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंडला में 9 घंटे में 2 इंच पानी गिरा, जबकि खरगोन में डेढ़ इंच और टीकमगढ़-उमरिया में आधा इंच बारिश हुई।



मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सिवनी, सीधी, बालाघाट, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, राजगढ़ और विदिशा सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री, ग्वालियर में 34 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.4 डिग्री तक आ गया। देवरा में 35.4 डिग्री, सीधी में 34.2 डिग्री, कल्याणपुर में 33.3 डिग्री, रीवा में 32.4 डिग्री और खजुराहो में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस देवरा में दर्ज किया गया।



4709b7a5-54d


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। सोमवार को MP के बड़ौदा में 174 मिमी, सबलगढ़ में 152 मिमी, खातेगांव में 140 मिमी, सतवास में 112 मिमी, पिपलोदा में 108 मिमी, बागली में 107 मिमी और बदरवास में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई।



7ea7d4cd-21a


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम का असर रहेगा। एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तरी मध्यप्रदेश के पास बन रहा है और एक ट्रफ लाइन उत्तरी मध्यप्रदेश से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।



इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है, जो प्रदेश में ज्यादा प्रभावी होगा। अगले दो दिनों तक इंदौर और आस-पास के जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है। 15 जुलाई से बारिश की स्थिति में मध्यम गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है।



यहां के लिए अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



मौसम विभाग ने सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्ना जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



आज का मौसम | एमपी का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | बाढ़ | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • मानसून
  • monsoon in MP
  • मौसम
  • बाढ़
  • mp weather alert
  • बारिश
  • मध्यप्रदेश का मौसम