MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 16, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मंगलवार को भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसके कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्वालियर में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि खरगोन में डेढ़ इंच, सीधी में 1 इंच और उमरिया में आधा इंच से अधिक बारिश हुई।



शाजापुर और रायसेन में भी जोरदार बारिश हुई। इसके अलावा, भोपाल, दतिया, इंदौर, नर्मदापुरम, श्योपुर, शिवपुरी, मंडला, सागर, सिवनी, बालाघाट, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, आगर-मालवा, देवास जैसे कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।



16 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक कोटे की आधी बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में तो 103% बारिश हो चुकी है, जबकि मंडला और टीकमगढ़ में भी बारिश का कोटा 75% तक पूरा हो चुका है। अगले चार दिनों तक, यानी 18 जुलाई तक, तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 33 डिग्री, ग्वालियर में 32 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। सतना में 33.5 डिग्री, खजुराहो में 33.4 डिग्री, देवरा में 32.4 डिग्री, पृथ्वीपुर में 32.0 डिग्री और रीवा में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस खरगौनमें रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया।



0254339f-9b9


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। मंगलवार को MP के सीधी में 70.4 मिमी, मेहंदवानी में 54.4 मिमी, पानागार में 53.6 मिमी, मंडला में 49.7 मिमी, बरघाट में 43.1 मिमी, मझौली में 43 मिमी और सोहागपुर में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई।



ad2276d3-d1f


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है और साथ ही एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) भी सक्रिय है, जिसके कारण बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले चार दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।



यहां के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, सिंगरौली, सीधी, बैतूल, सतना, रीवा, मऊगंज, सागर, दमोह, छतरपुर, देवास, शिवपुरी, भिंड, उमरिया, राजगढ़ और पांढुर्णा में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल और पन्ना में हल्की बारिश की संभावना है।



इसके साथ ही, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, कटनी, मैहर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, मंदसौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और बुरहानपुर में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | MP News | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update



Tags:
  • आज का मौसम
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मानसून
  • mp weather alert
  • मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम