MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 19, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहा। एमपी में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। छतरपुर और टीकमगढ़ के कई गांव जलमग्न हो गए हैं।



शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, जिसमें शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच पानी गिरा। वहीं, गुना-ग्वालियर में सवा इंच, रतलाम में 1.2 इंच, छतरपुर के नौगांव में 1 इंच और दतिया में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर के खजुराहो, मंडला, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, मऊगंज, रीवा, सतना, डिंडौरी, मंदसौर, श्योपुर सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहा।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30 डिग्री, इंदौर में 32 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन में 31 डिग्री और जबलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25।6 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 32.7 डिग्री, तालुन में 32.5 डिग्री, खरगौन में 32.2 डिग्री, खंडवा में 32.1 डिग्री और देवरा में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।



cc740079-a6d


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार को MP के छतरपुर में 310 मिमी, गौरिहार में 270 मिमी, पलेरा में 235 मिमी, लवकुशनगर में 190 मिमी, भानपुरा में 183.8 मिमी, राजनगर में 180 मिमी और अजयगढ़ में 172 मिमी बारिश दर्ज की गई।



18d53d66-0d8


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के दतिया शहर से मानसून द्रोणिका गुजर रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अवदाब (निम्न वायुमंडलीय दबाव का क्षेत्र) का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।


शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, और शहडोल संभाग के जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।



यहां के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम की स्थिति बहुत गंभीर होती है, और अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है। यह क्षेत्रों में तत्काल सावधानी और तैयारियों की आवश्यकता होती है।



यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश की संभावना होती है, जो सामान्य से अधिक हो सकती है, लेकिन रेड अलर्ट जितनी गंभीर नहीं होती। यह क्षेत्र सुरक्षित रहने के लिए सतर्कता और समय रहते उपाय करने की आवश्यकता का संकेत होता है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश में मौसम | मॉनसून | एमपी में मॉनसून | एमपी में मानसून | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update | Aaj Ka Mausam | madhya pradesh mein aaj ka mausam | madhya pradesh ka aaj ka mausam



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • मध्यप्रदेश में मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मानसून
  • एमपी में मॉनसून
  • मौसम
  • मॉनसून
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • Aaj Ka Mausam
  • madhya pradesh mein aaj ka mausam
  • madhya pradesh ka aaj ka mausam