MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 32 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शनिवार को बारिश का सिस्टम थोड़ी कमजोर हो गया है और लगातार भारी बारिश का सिलसिला थम सा गया है। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए थे, जिससे स्थिति काफी बिगड़ गई थी। शनिवार से मौसम का सिस्टम कमजोर पड़ा, लेकिन मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 29 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री, ग्वालियर में 32 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। गुना में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। देवरा में 34.9 डिग्री, कल्याणपुर में 34.5 डिग्री, सीधी में 34.0 डिग्री, रीवा में 33.5 डिग्री और सतना में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस देवरा में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार को MP के बैराड़ में 112 मिमी, कराहल में 96 मिमी, बड़ौदा में 87 मिमी, कुंभराज में 80 मिमी, नरवर में 77 मिमी, मंदसौर में 74 मिमी और अलीपुर में 71 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के दतिया शहर से मानसून द्रोणिका गुजर रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अवदाब (निम्न वायुमंडलीय दबाव का क्षेत्र) का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
यहां के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर और सागर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | एमपी में मानसून | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP