MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एकसाथ कई सिस्टम एक्टिव, जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 29, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में मूसलाधार से लेकर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है, कभी तेज तो कभी हल्की। लगातार बारिश के कारण नर्मदा और अन्य प्रमुख नदियां उफान पर हैं।



नर्मदापुरम और गुना में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई, वहीं शाजापुर में डेढ़ इंच पानी गिरा। प्रदेश के अन्य जिलों जैसे खरगोन, राजगढ़, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, सीहोर, शाजापुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, देवास और आगर-मालवा में बारिश का दौर जारी रहा।



राजगढ़ जिले में तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिले के खिलचीपुर और ब्यावरा में कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। नीमच में भी नदी-नालों के जलस्तर के बढ़ने से नीमच-कोटा स्टेट हाईवे बंद हो गया है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। दतिया में 33.5 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.3 डिग्री, खजुराहो में 32.4 डिग्री, श्योपुर में 31.4 डिग्री और नौगांव में 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया।



0711e48c-4c9


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 24.9 इंच बारिश हो चुकी है।



एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 16 इंच था, यानी कि करीब 9 इंच अधिक बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



सोमवार को MP के सिंगोली में 263.3 मिमी, ब्यावरा में 186.4 मिमी, सुसनेर में 180.4 मिमी, भानपुरा में 180 मिमी, जीरापुर में 177 मिमी, खिलचीपुर 145.6 मिमी और मनासा में 144 मिमी बारिश दर्ज की गई।



1fd40083-479


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) सक्रिय है। साथ ही दो ट्रफ लाइनों की गतिविधि भी देखी गई। इसके कारण भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। अगले 2-3 दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि जुलाई महीने की विदाई भारी बारिश के साथ होगी।



यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश में विदिशा, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इन जिलों में भी भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मालवा-निमाड़ क्षेत्र में विशेष रूप से बारिश का जोर देखने को मिल रहा है।



यहां के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, सागर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जैसे जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिससे नदी नालों में पानी का स्तर बढ़ सकता है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | एमपी में मानसून | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | MP weather Forecast | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Monsoon
  • मानसून
  • monsoon in MP
  • एमपी में मानसून
  • मध्यप्रदेश का मौसम