MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर भले ही थोड़ा थम सा गया है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश जारी रही।
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, दमोह, जबलपुर, मंडला, रीवा, बालाघाट, शाजापुर, सीहोर, देवास जैसे जिलों में बूंदाबांदी होती रही।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अमरकंटक में दिन का तापमान 23.5 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 32.8 डिग्री, सतना में 31.2 डिग्री, रीवा में 31.0 डिग्री, ग्वालियर में 30.8 डिग्री और मुरैना में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 27.7 इंच बारिश हो चुकी है।
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 17.2 इंच था, यानी कि करीब 10.5 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
गुरुवार को MP के इंदरगढ़ में 119 मिमी, दतिया में 101.7 मिमी, देवेंद्रनगर में 84.2 मिमी, ब्यावरा में 76.4 मिमी, अंबाह में 71.0 मिमी, खिलचीपुर में 53.2 मिमी, राजगढ़ 50.2 मिमी और पलेरा में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में 1 अगस्त को कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। श्योपुर, मुरैना, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश मानसून के सक्रिय होने के कारण हो रही है और अगले कुछ दिनों तक इसका प्रभाव जारी रह सकता है। आवश्यक सावधानियां बरतते हुए, लोगों को बारिश के दौरान सड़क पर यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य्प्रदेश | बारिश का येलो अलर्ट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update