MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 03, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम शांत बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान टीकमगढ़, गुना, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उमरिया जिलों में बारिश हुई। टीकमगढ़ में आधे इंच से ज्यादा पानी गिरा।



मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 अगस्त को प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है, खासकर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.4 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.4 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 32.4 डिग्री, दतिया में 32.2 डिग्री, तालुन में 31.6 डिग्री, देवड़ा में 31.4 डिग्री और खजुराहो में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।



5ff80068-b5c


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है।



एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 17.6 इंच था, यानी कि करीब 10.5 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।



शनिवार को MP के मऊगंज में 84 मिमी, नईगढ़ी में 70 मिमी, मझौली में 67 मिमी, शाहपुरा में 56 मिमी, मोहगांव में 38 मिमी और कुंडम में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई।



52513cbb-78b


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में इस सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है।



यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में अगले 24 घंटों में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।



हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के अन्य हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



mp weather alert | MP weather news | MP Weather update | MP weather today | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | एमपी में मानसून



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • मौसम
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान