MP Weather Update: मध्यप्रदेश में हल्की बारिश के बीच बढ़ेगा तापमान, जानें आज का मौसम
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर होने के कारण, प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से राहत मिल गई है। मंगलवार को अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा, और कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश की तीव्रता कम होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली और प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से लोगों को उमस का अहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन तक बारिश से राहत रहेगी, लेकिन अगले सप्ताह तेज बारिश फिर से शुरू हो सकती है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.3 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन में 30.2 डिग्री और जबलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। चित्रकूट में दिन का तापमान 25.4 डिग्री तक आ गया। तालुन में 33.7 डिग्री, मंडला में 33.0 डिग्री, जबलपुर में 32.8 डिग्री, कल्याणपुर में 32.8 डिग्री और श्योपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 28.4 इंच बारिश हो चुकी है।
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 19 इंच था, यानी कि करीब 9.4 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
मंगलवार को MP के रौन में 71 मिमी, मिहोना में 69 मिमी, भिंड में 40 मिमी, अटेर में 32 मिमी, मझगांव में 29 मिमी और खरगौन में 25.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है इसलिए हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में प्रदेश भर में मौसम सक्रिय रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, अगले सप्ताह नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे तेज बारिश होने की संभावना है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | उमस भरी गर्मी | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update