MP Weather Update : मध्यप्रदेश के ऊपर बना चक्रवात, होगी मुसलाधार बारिश, जानें मौसम हाल

Sandeep Kumar | Jun 25, 2025, 23:14 IST
MP Weather Report
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स और मानसून मीटर का क्या हाल रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून फैल चुका है, जिसके कारण बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं रुक-रुककर, तो कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं तेज बारिश हो रही है। भोपाल में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के पांच शहरों में सीधी में 35.8 डिग्री, दतिया में 34.8 डिग्री, रीवा में 34.6 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री और नीमच में पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



5 सबसे अधिकतम तापमान वाले शहर

c6816ddc-819


5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार को MP के कट्ठीवाड़ा में 211.0 मिलीमीटर (मिमी), मंडला में 131.0 मिमी, विजयराघवगढ़ में 118.0 मिमी, सिंगौड़ी में 116.2 मिमी और कुसमी में 98.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।



e9609a96-f78


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 114 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 52 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 58, भोपाल में 67, और इंदौर में 85 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

7244770b-fde


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी किया। 15 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलीराजपुर, झाबुआ, सिवनी और मंडला जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

MP के रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, समेत कई जिलों में आंधी के साथ भारी का बारिश का अनुमान जताया है।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मध्यप्रदेश मौसम | मॉनसून | अति भारी बारिश का अलर्ट | MP Weather update | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश मौसम
  • मौसम