MP Weather Update : 72 घंटे का इंतजार और फिर झमाझम बारिश, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Pratibha ranaa | Published:
MP Weather update
MP Weather update
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इन दिनों प्रदेश में दो तरह के मौसम चल रहे हैं। एक बारिश का तो दूसरा भीषण गर्मी का। हालांकि प्री-मानसून बारिश से एमपी के कुछ इलाकों में थोड़ी राहत मिली है...
मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है, लेकिन लोग अभी भी गर्मी से परेशान हैं। अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 19 या 20 जून तक हो सकती है। ( MP rain alert ) मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में एंट्री करते ही मानसून झूमकर बरसेगा।
छह जिलों में रेड अलर्ट जारी
आज ( 18 जून) को प्री- मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहेगी। मौसम विभाग ने जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है।
आज यहां होगी झमाझम बारिश
- आंधी बारिश रेड अलर्ट : जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी, बारिश का रेड अलर्ट है।
- आंधी बारिश ऑरेज अलर्ट: हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला,बालाघाट।
- आंधी और गरम-चमक का यलो अलर्ट : भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन में भी गरज-चमक की स्थिति रहेगी।
- यहां रहेगी गर्मी: ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सतना, रीवा, मैहर और सिंगरौली।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक