MP weather update : 24 घंटे में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिला है। राज्य में लगातार बारिश हो रही है। आकाशीय बिजली गिरने के कारण बीते 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई है। अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने से मरने वाले सात लोगों में एक नौ साल का बच्चा भी शामिल है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आगे भी भारी बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है। बीते 24 घंटे में राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान आने की चेतावनी दी है।
इन जिलों में इतने लोगों की बिजली से मौत
1. पुलिस के अनुसार, गुरुवार यानी 18 जुलाई को अशोकनगर जिले के बंगरिया-चक्क गांव में बिजली गिरने से दो महिलाओं गुरा बाई की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2. इसी तरह, छतरपुर में कक्षा 3 के छात्र रविंदर रायकवार की गढ़ीमलहरा इलाके में एक स्कूल के मैदान में खेलते समय बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि जिले के महाराजपुर इलाके में एक किसान लाखन कुशवाहा की मौत हो गई।
3. ग्वालियर के भितरवार इलाके में बिजली गिरने से 20 साल की एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई और पन्ना के अजयगढ़ इलाके में 40 साल के एक किसान की मौत हो गई। बिजली गिरने से तीन बकरियों ने भी दम तोड़ दिया।
इन सिस्टमों के कारण होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून टर्फ गुना से होकर गुजर रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इस कारण अगले तीस ने चार दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओसत से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। बता दें कि प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से अबतक लगातार बारिश का दौर जारी है।
क्या है पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टरबेंस ?
पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल पर गिरा देता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक