MP Weather Update : एमपी में बारिश का दौर फिर शुरू, आज भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश में होगी झमाझम

Deeksha Nandini Mehra | Sept 10, 2024, 07:44 IST
mp weather update 10-9
मौसम विभाग ने आज सतना, पन्ना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबलपुर-नर्मदापुरम समेत 28 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें भोपाल- इंदौर, उज्जैन, सतना और पन्ना जिला शामिल है।



इन जिलों में है अलर्ट

सतना, पन्ना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 24 घंटे में इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, मैहर, शहडोल, सीधी, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।



गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।



दो दिन तक रहेगा स्ट्रांग मॉनसून

भोपाल के मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के पास डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। अगले 24 घंटे में यह स्ट्रॉन्ग होगा और बुधवार यानी 11 सितंबर तक रहेगा। दरअसल, मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही है। इसकी वजह से प्रदेश में कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश हो सकती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather news
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र में तेज बारिश का अलर्ट
  • भोपाल में बारिश
  • mp weather alert
  • Mp news in hindi
  • MP Weather Alert Today