MP Weather Update : भोपाल में रात से बारिश का दौर जारी, आज 21 जिलों में अलर्ट, इस जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी

Deeksha Nandini Mehra | Sept 11, 2024, 07:46 IST
MP Weather Alert
मौसम विभाग ने बुधवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update Today : राजधानी भोपाल में मंगलवार से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश के साथ ही तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।



विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी तेज बारिश के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है।



मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सिवनी जिला कलेक्टर ने आज जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12 वीं क्लास के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है।



इन जिलो में रेड अलर्ट

विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर जिलों में अति भारी बारिश का 'रेड' अलर्ट है।



इन जिलो में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर- मालवा, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट है।



इन जिलो में यलो अलर्ट

बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।



फिर डैम से छलका पानी

भोपाल के पास कोलार डैम के 8 में से 2 गेट मंगलवार को खोल दिए हैं। इसके अलावा कलियासोत, भदभदा और केरवा डैम के गेट भी खोले हैं। विदिशा में हलाली डैम के 3 गेट, सिवनी में भीमगढ़ संजय सरोवर के 6 गेट, बालाघाट में राजीव सागर डैम के 5 गेट और धार जिले में जीराबाद डैम के 4 गेट खोले गए। नर्मदापुरम के तवा डैम समेत बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, जोहिला, पारसडोह, चंदौरा, कुंडालिया में भी पानी बढ़ा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में बारिश
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • Mp news in hindi
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • MP Weather Alert Today
  • Bhopal imd
  • सिवनी में स्कूल की छुट्टी