MP Weather Update : 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा आज का मौसम

Deeksha Nandini Mehra | Aug 08, 2024, 07:39 IST
mp weather update
मौसम विभाग ने आज मध्‍य प्रदेश के सतना और रीवा समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में बारिश कुछ दिनों से तेज बारिश का दौर थम गया है। हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने गुरूवार 8 अगस्त को प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सागर, पांढुर्णा, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, श्योपुर, मुरैना, कटनी, उमरिया, शहडोल डिंडौरी, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, और रायसेन में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।



वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहने की संभावना जाते है।



अब तक 24.7 इंच हुई बारिश

मध्य प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की 24.7 इंच बारिश हो चुकी है। मंडला में सबसे ज्यादा 37 इंच जबकि सिवनी में आंकड़ा 35 इंच पार हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि जबलपुर संभाग में सबसे बारिश हुई है। वहीं रीवा संभाग के जिले पीछे चल रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP Weather update
  • mp weather alert
  • Bhopal imd