MP Weather update : मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Jul 06, 2024, 07:34 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-06T071249.928
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं कुछ जिलों के लिए मौसम बदलने का अनुमान जताया है...

मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जुलाई का महीना मध्य प्रदेश के लिए अच्छी बारिश लेकर आएगा। आने वाले दो से तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जताई है।



भोपाल में रुक-रुककर हो रही बारिश

एक ओर जहां राजधानी भोपाल में खूब बारिश हो रही है, वहीं कुछ जिलों में पानी नहीं गिर रहा है। जहां पानी गिर भी रहा है तो उसकी गति कम है। शुक्रवार यानी 5 जुलाई को भोपाल और इंदौर सहित 23 से अधिक जिलों में पानी गिरा। ग्वालियर में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। जबकि डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर आ गई।



प्रदेश के इन जिलों में गिरा पानी

शुक्रवार 5 जुलाई को भोपाल, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना, टीकमगढ़, उमरिया, शिवपुरी और उज्जैन में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।



आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग में शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और अति भारी बारिश और भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। नीमच गुना शिवपुरी और शिवपुर कला जिला में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • एमपी मौसम विभाग
  • Monsoon मध्यप्रदेश में मानसून
  • 1 जुलाई से मप्र मानसून सत्र