MP Weather : MP ​​में मानसून एक्टिव, आज भोपाल समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

Deeksha Nandini Mehra | Jun 28, 2024, 07:26 IST
MP weather update-
मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद बारिश का दौर जारी है। आज मौसम विभाग ने भोपाल समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है। आज राजधानी भोपाल समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत प्रदेश के बाकी जिलों में तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। गुरुवार को धार, उज्जैन, ग्वालियर और भोपाल समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।



आज इन जिलों में बारिश अलर्ट

राजधानी भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शहडोल, छतरपुर, अनूपपुर, बालाघाट, मुरैना और दमोह में तेज आंधी चलने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।



वहीं उज्जैन, इंदौर, रतलाम, जबलपुर, रायसेन, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। इनके अलावा अन्य जिलों में हल्की बूंदाबादी के साथ तेज हवाएं चल सकती है।



कहां कितनी हुई बारिश

गुरुवार को भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई है। कहीं तेज तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी में तेज तो वहीं रायसेन, रतलाम और उज्जैन में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।



खजुराहो में सबसे ज्यादा 1.7 इंच, धार और नौगांव में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि भोपाल में 1 घंटे में आधा इंच पानी गिरा है।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश का मौसम आज
  • मध्य प्रदेश का मौसम
  • MP weather news
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश में बारिश
  • मध्य प्रदेश में मानसून