दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत के, मध्यप्रदेश के शहर भी लिस्ट में शामिल

Aman Vaishnav | May 23, 2026, 11:43 IST
mp weather update severe heatwave alert hottest cities list
भारत में भीषण गर्मी का कहर देखा जा रहा है। दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत के ही हैं। गर्म शहरों की सूची में मध्यप्रदेश के भी शहर शामिल हो गए हैं।

5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...

  • दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में मध्यप्रदेश के रीवा और सतना भी शामिल हैं।
  • मध्य प्रदेश इस समय पड़ोसी राज्यों और विदर्भ से भी ज्यादा बुरी तरह तप रहा है।
  • एमपी का नौगांव शहर पूरे देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया है।
  • मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिनों तक एमपी समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है।
  • मौसम सिस्टम एक्टिव होने से शनिवार को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी बनी है।

मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का भयंकर प्रकोप देखा जा रहा है। शुक्रवार, 22 मई की सुबह प्रदेश और देश के लिए एक ऐसा असामान्य रिकॉर्ड लेकर आई जिसने सबको चौंका दिया है।



दरअसल दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट जारी हुई है। इसमें 97 शहर भारत के ही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के दो जिले रीवा और सतना भी शामिल रहे हैं।



हालत इतनी खराब हो चुकी है कि मध्य प्रदेश अब राजस्थान और विदर्भ से भी ज्यादा तप रहा है।



शुक्रवार सुबह 10:50 बजे ही रीवा और सतना में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। राजधानी भोपाल भी इससे अछूती नहीं रही और यहां एयरपोर्ट ऑब्जर्वेटरी में तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।



वहीं एमपी के नौगांव ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। यह शहर 46.8 डिग्री तापमान के साथ पूरे देश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एमपी में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी का यह दौर अभी ऐसा ही जारी रह सकता है।



mp-weather-update-severe-heatwave-alert-hottest-cities-list


दोपहर से पहले 44 डिग्री तक पहुंचा पारा

सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। एयर क्वालिटी और मौसम ट्रैकर AQI.in के अनुसार शुक्रवार सुबह बजे ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा।



उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा के कई शहर तो दोपहर होने से पहले ही 42 से 44 डिग्री तक तप गए थे।



इस गर्म शहरों की सूची में अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर शामिल थे। वहीं दोपहर होते-होते विदर्भ के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे अधिक 47.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।



विदर्भ में तो रात का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है।



7c9e23a1-c58


b5cc374c-99b


d0d67b4f-711


0e7a8b7d-0d9


मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में लू से भीषण लू चलने की पूरी संभावना है। एमपी के अलग-अलग इलाकों के लिए प्रशासन ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ताकि लोग सावधान रहें।



mp-weather-update-severe-heatwave-alert-hottest-cities-list


आज से बदल सकता है मौसम

mp-weather-update-severe-heatwave-alert-hottest-cities-list


इन पांच सिस्टम्स के कारण शनिवार को कई जगहों पर मौसम बदल सकता है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई गई है।



इसके अलावा महाराष्ट्र के दक्षिणी इलाके कोंकण-गोवा और मुंबई में भी शनिवार को पानी गिर सकता है।



FAQ

  1. दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के कौन से जिले शामिल हैं?
    दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के दो जिले, रीवा और सतना शामिल हैं। इसके अलावा इस पूरी लिस्ट में सारे शहर भारत के ही हैं।
  2. देश का दूसरा सबसे गर्म शहर कौन सा रिकॉर्ड किया गया है?
    मध्य प्रदेश का नौगांव शहर पूरे देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया है। वहां का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

ये खबरें भी पढ़िए...



mp wheather: भीषण गर्मी से गाढ़ा हो रहा खून! ब्रेन स्ट्रोक और किडनी डैमेज के बढ़ रहे मरीज



एमपी में बढ़ा खसरा का खतरा! टीकाकरण के बाद भी बढ़ रहे मरीज, घर-घर जाकर चलेगा अभियान



एमपी में बढ़ रहे बीपी के पेशेंट, हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार, हार्ट पर पड़ रहा असर



नौतपा: 25 मई से शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, जानें क्यों भट्टी की तरह तपने लगती हैं सड़कें?



Tags:
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • भीषण गर्मी
  • mp wheather