एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में जोरदार बारिश, टीकमगढ़ में 20 लोगों का रेस्क्यू

Sandeep Kumar | Sept 02, 2025, 18:17 IST
MP Weather Update
मध्यप्रदेश में तेज बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इटारसी में तवा डेम के गेट खोले गए। वहीं टीकमगढ़ में नदी में फंसे 20 लोगों को बचाया गया। मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है, जिसके कारण कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रुक-रुक कर तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। तवा डैम के तीन गेट दो-दो फीट तक खोले गए हैं। इस सीजन में यह दूसरी बार है जब गेट खोले गए हैं। डैम से 10,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद बारिश हुई। इसके साथ ही मऊगंज-पिपरिया में भी झमाझम बारिश देखने को मिली।



टीकमगढ़ में 20 लोगों का रेस्क्यू

टीकमगढ़ में बाढ़ के कारण 20 लोग नदी में फंसे थे। हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। इन जिलों में भोपाल उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, समेत कई जिले हैं।



81fc8bff-008


ये भी पढ़ें...Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल



इटारसी में तवा डैम के गेट खोले गए

नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और जलस्तर बढ़ने के कारण तवा डैम के तीन गेट खोले गए हैं। इन गेटों को दो-दो फीट तक खोला गया है, और इससे 10,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।



367d1f1e-9e2


ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम



टीकमगढ़ में नदी में फंसे लोग

सोमवार देर शाम टीकमगढ़ जिले के धसान नदी के बरा घाट पर 20 लोग फंसे हुए थे। ये लोग अवैध रेत खनन करने के दौरान नदी में फंसे थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाला।



63545131-9e6


मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश दमोह में 2.6 इंच रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रतलाम, श्योपुर-दतिया में 1.5 इंच, ग्वालियर में 1.25 इंच, गुना में 1 इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हुई।



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (2 सितंबर) : MP में तूफानी हवा का दौर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट



रतलाम के गांव में जलभराव

मानसून ट्रफ की एक्टिविटी के चलते रतलाम जिले के पलसोड़ा गांव में पानी भर गया और लोग छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाते रहे। मुरैना जिले के अंबाह में तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार किया गया।



इंदौर में रिकॉर्ड बारिश

इंदौर में इस वर्ष सितंबर में अब तक रिकॉर्ड 30 इंच बारिश हो चुकी है। यह इंदौर का ओवरऑल रिकॉर्ड है, जो 1954 में बना था।



बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में MP के कई जिलों में ढाई से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • भारी बारिश
  • स्ट्रॉन्ग सिस्टम