MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 7 जिलों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 22, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, खंडवा, शाजापुर, नरसिंहपुर में शीतलहर का प्रभाव रहा। खरगौन जिले में तेज शीतलहर और नरसिंहपुर में शीतल दिन देखा गया।



अधिकतम तापमान में सभी जिलों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर जिलों में तापमान सामान्य से 1.5°C-2.9°C कम रहा। वहीं, अन्य सभी जिलों में तापमान सामान्य रहा।



न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन जिलों में तापमान सामान्य से 3.6°C-5.0°C कम रहे। नर्मदापुरम, चंबल, जबलपुर और सागर जिलों में तापमान सामान्य से 1.5°C-2.8°C तक कम हुआ। शेष जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा।



मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 6.7 डिग्री, भोपाल में 5.7 डिग्री, उज्जैन में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, नरसिंहपुर में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। उज्जैन में 29.5 डिग्री, मंडला में 29.0 डिग्री, सीहोर में 28.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 28.8 डिग्री और बड़वानी में 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में दर्ज किया गया।



eaa8a7c6-d41


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 110 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 189, भोपाल में 197 और जबलपुर में 200 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण मलक्का जलडमरूमध्य के मध्य भाग में सक्रिय है। 22 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद, यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ेगा और 24 नवंबर तक डिप्रेशन में बदल सकता है। अगले 48 घंटों में, यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में और अधिक तीव्र होने की संभावना है।



मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, इंदौर, शाजापुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा। वहीं, नरसिंहपुर जिले में शीतल दिन की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा कई अन्य जिलों में तापमान में गिरावट और ठंड का असर देखने को मिलेगा।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (22 नवंबर): एमपी में हल्की तो दक्षिण में भारी बारिश, उत्तरी भारत में बढ़ेगी ठंड



MP Weather Update: प्रदेश में पारा 5 डिग्री पर, 21 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई