MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में छाएगा घना कोहरा और बादल, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 25, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य था। नरसिंहपुर जिले में शीतल दिन का अनुभव हुआ। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।



भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान में 2.5°C से 2.8°C तक वृद्धि देखी गई। नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.9°C से 2.7°C तक अधिक रहे। अन्य संभागों के जिलों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ।



मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए रहने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। वहीं, विंध्य क्षेत्र में घना कोहरा होने का अलर्ट है। इससे विजिबिलिटी कम हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 10.1 डिग्री, भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, नरसिंहपुर में दिन का तापमान 23.8 डिग्री तक आ गया। खंडवा में 30.5 डिग्री, खरगौन में 30.2 डिग्री, मंडला में 30.0 डिग्री, बड़वानी में 29.9 डिग्री और गुना में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।




मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं विदिशा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 237 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI)लेवल 99 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 172, जबलपुर में 189 और भोपाल में 229 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मलेशिया और मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र स्थित है। यह क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई पर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से जुड़ा है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में अवदाब में बदल सकता है।



अगले 48 घंटों में यह दक्षिण बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान में बदल सकता है। साथ ही, दक्षिण-पूर्व अरब सागर में एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। यह परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।



मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा ही रहेगा, लेकिन सुबह घना कोहरा हो सकता है। आने वाले 24 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।



न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है, विशेषकर भोपाल और इंदौर में। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या कोहरा भी देखा जा सकता है।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (25 नवंबर): मध्यप्रदेश में हल्की बारिश, दक्षिण-पश्चिम भारत में आंधी के साथ बारिश की आशंका



MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन तक शीतलहर से राहत, लेकिन सुबह दिखेगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई