MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में छाएगा घना कोहरा, ठंड से थोड़ी राहत, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 26, 2025, 06:30 IST
mp weather update 26 november
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। सभी संभागों के जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। रीवा और शहडोल संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 1.8°C तक कम था। वहीं, अन्य संभागों में तापमान सामान्य रहा।



न्यूनतम तापमान में भी खास बदलाव नहीं देखा गया। रीवा संभाग में यह 1.9°C तक कम था। उज्जैन और जबलपुर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3°C से 3.1°C अधिक था। नर्मदापुरम और शहडोल संभागों में यह सामान्य से 3.6°C से 4.4°C अधिक था। बाकी संभागों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा।



मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए रहने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। वहीं, विंध्य क्षेत्र में घना कोहरा होने का अलर्ट है। इससे विजिबिलिटी कम हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 10.1 डिग्री, भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 23.8 डिग्री तक आ गया। खंडवा में 31.1 डिग्री, खरगौन में 31.0 डिग्री, बड़वानी में 30.2 डिग्री, उज्जैन में 30.0 डिग्री और इंदौर में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।




मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं बेटमा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 69 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 168, भोपाल में 188 और जबलपुर में 192 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मलेशिया के पास स्थित मलक्का जलसंधि में एक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है। यह क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए एक डिप्रेशन में बदल गया है। जॉर्ज टाउन से 70 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अगले 48 घंटों में यह और तेज हो सकता है।



इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास एक और निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। यह क्षेत्र 7.6 किमी की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण से जुड़ा हुआ है। अगले 24 घंटों में यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।



मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा ही रहेगा, लेकिन सुबह घना कोहरा हो सकता है। आने वाले 24 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।



न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है, विशेषकर भोपाल और इंदौर में। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या कोहरा भी देखा जा सकता है।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (26 नवंबर) : मध्यप्रदेश सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर की चेतावनी



MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में छाएगा घना कोहरा और बादल, जानें आज का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मौसम
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई