MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में सुबह छाएगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 1.5°C से 2.5°C कम था। अन्य संभागों में तापमान सामान्य स्तर पर रहा।
न्यूनतम तापमान में भी खास बदलाव नहीं हुआ। इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 2.2°C से 2.4°C अधिक रहा। नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 4.0°C अधिक था। अन्य संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, एमपी के आसपास 4 सिस्टम एक्टिव हैं। लेकिन इसका प्रदेश के मौसम पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में हल्की सर्दी और ठंडी हवाएं बनी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है। किसानों को मौसम की स्थिति के अनुसार फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 10.1 डिग्री, भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 22.9 डिग्री तक आ गया। बड़वानी में 32.9 डिग्री, खरगौन में 31.2 डिग्री, खंडवा में 31.1 डिग्री, नर्मदापुरम में 30.2 डिग्री और उज्जैन में 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रीवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।
मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 84 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 157, इंदौर में 168 और भोपाल में 187 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
एमपी का मौसम पूर्वानुमान
Madhya Pradesh weather forecast :मौसम विभाग के अनुसार, एक डीप डिप्रेशन दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट के पास स्थित है। यह बैटिकलोआ, श्रीलंका से करीब 120 किमी दूर है और अगले 3 घंटों में चक्रवातीय तूफान में बदल सकता है। इसके बाद, यह उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।
मलक्का जलडमरूमध्य में भी एक डीप डिप्रेशन है, जो पिछले कुछ घंटों में पूर्व दिशा में बढ़ा है और जॉर्ज टाउन, मलेशिया से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है।
इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई पर है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा ही रहेगा, लेकिन सुबह घना कोहरा हो सकता है। आने वाले 24 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है, विशेषकर भोपाल और इंदौर में।
ये भी पढ़ें...
MP Weather Update: प्रदेश में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम