MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रात में छूटेगी कंपकंपी जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Dec 05, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.6°C से 2.6°C तक कम दर्ज किया गया। शेष जिलों में तापमान सामान्य रहा।



न्यूनतम तापमान में ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में 3.6°C की गिरावट आई, जबकि अन्य संभागों के जिलों में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 2.4°C अधिक रहा। बाकी सभी संभागों में तापमान सामान्य ही बना रहा।



मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इससे प्रदेश में दो दिन बाद ठंडी हवाएं आएंगी, जो इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सर्दी बढ़ाएंगी। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 8.4 डिग्री, भोपाल में 9.2 डिग्री, उज्जैन में 12.0 डिग्री, ग्वालियर में 14.6 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 22.4 डिग्री तक आ गया। मंडला में 29.5 डिग्री, खंडवा में 29.1 डिग्री, खरगौन में 28.6 डिग्री, विदिशा में 28.5 डिग्री और नर्मदापुरम में 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।




मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 245 दर्ज किया गया।



मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां काAir Quality Index (AQI) लेवल 75 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 142, जबलपुर में 157 और भोपाल में 169 दर्ज हुई।



एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसका असर मध्यप्रदेश में दो दिन बाद देखा जाएगा। पिघल रही बर्फ से ठंडी हवाएं सीधे प्रदेश में आकर इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सर्दी बढ़ाएंगी। इस बर्फीली हवाओं के कारण राज्य में तापमान में गिरावट की संभावना है।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और पिघलने वाली बर्फ से ठंडी हवाएं प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। इससे अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर जैसे शहरों का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (5 दिसंबर) : MP में गिरेगा पारा, पूर्वी-दक्षिण भारत में बारिश तो उत्तरी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट



MP Weather Update: नया वेदर सिस्टम मध्यप्रदेश में बढ़ाएगा ठंड, शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम





Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • शीतलहर
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई