MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 24, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में....

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले पखवाड़े में हो सकती है, लेकिन इससे पहले यह प्रदेश को भारी बारिश से तरबतर करेगा।



मौसम विभाग के अनुसार, एक नया सिस्टम सक्रिय होने के कारण 25-26 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में भी कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों में इंदौर और रतलाम को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई है।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन लोकल सिस्टम की एक्टिविटी के कारण भी बारिश हो रही है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 33.8°C डिग्री, ग्वालियर में 36.4°C डिग्री, उज्जैन में 32.9°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 28.0 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 36.4 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 36.2 डिग्री, गुना में 35.5 डिग्री, पृथ्वीपुर में 35.4 डिग्री और दतिया में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।




मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 43.9 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



बता दें कि एमपी में अब तक 36.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



मंगलवार को MP के सेंधवा में 91.0 मिमी, नालछा में 76.4 मिमी, तिरला में 75.0 मिमी, बड़वानी में 64.0 मिमी, धार में 64.0 मिमी और देपालपुर में 45.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।



मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली सिस्टम विकसित होने की संभावना है, जो 26 और 27 सितंबर तक तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही, स्थानीय सिस्टम के सक्रिय होने के कारण इन दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसमः मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के धार और बड़वानी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों जैसे भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।



be indian-buy indian


ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (24 सितंबर) : मध्य प्रदेश सहित झारखंड और बिहार में तूफान के साथ मध्यम बारिश की संभावना



MP Weather Update: एमपी में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल



Tags:
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश