MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 25, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में....

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के नीमच, श्योपुर, मुरैना और भिंड जैसे जिलों में 24 सितंबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन, इसके बावजूद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सीधी में लगभग डेढ़ इंच बारिश हुई। बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, उमरिया और बालाघाट में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। भोपाल के कुछ इलाकों में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 33.8°C डिग्री, ग्वालियर में 36.1°C डिग्री, उज्जैन में 35.0°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 28.2 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 36.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 35.0 डिग्री, दतिया में 34.9 डिग्री और सतना में 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।




मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



बता दें कि एमपी में अब तक 36.7 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.3 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



बुधवार को MP के नेपानगर में 62.5 मिमी, हरसूद में 45.0 मिमी, खकनार में 40.3 मिमी, महेश्वर में 25.0 मिमी, खालवा में 22.0 मिमी और हरदा में 19.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।



मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की गतिविधि सक्रिय है, जिनका प्रभाव मौसम पर पड़ रहा है। 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली सिस्टम विकसित होने की संभावना है, जो 26 और 27 सितंबर तक तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही, स्थानीय सिस्टम के सक्रिय होने के कारण इन दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसमः मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 5 जिलों - शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के अंत में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।



be indian-buy indian


ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (25 सितंबर): निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका



MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम



Tags:
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश