MP Weather Update: मानसून की विदाई के बीच इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 27, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में....

MP Weather Update : मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। शुक्रवार को रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को तीन जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।



मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर, गुना, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया और आगर-मालवा जिलों से भी मानसून का सफर खत्म हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने उज्जैन, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ इलाकों में मानसून के वापस लौटने की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले, नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका था। अब तक कुल 11 जिलों से मानसून पूरी तरह और 3 जिलों से आंशिक रूप से विदा हो चुका है।



मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.6°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 36.0°C डिग्री, उज्जैन में 31.0°C डिग्री और जबलपुर में 33°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। सिवनी में दिन का तापमान 27.4 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 36.0 डिग्री, खजुराहो में 35.6 डिग्री, मुरैना में 34.7 डिग्री, श्योपुर में 34.4 डिग्री और नरसिंहगढ़ में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।




मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



बता दें कि एमपी में अब तक 36.9 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.2 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।



मध्यप्रदेश के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।



शुक्रवार को MP के बिछिया में 66.8 मिमी, मवई में 52.8 मिमी, मंडला में 42.6 मिमी, रीवा में 41.5 मिमी, सिहावल में 34.2 मिमी और बुढ़ार में 33.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।



मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई होने जा रही है, लेकिन जाते-जाते यह जमकर बारिश करेगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इससे पहले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसमः मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढूर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।



ये भी पढ़ें...



मौसम पूर्वानुमान (27 सितंबर) : महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश, MP में चलेगी ठंडी हवा



MP Weather Report : मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश की कमी





be indian-buy indian


Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश