MP Weather : प्रदेश में कड़ाके की सर्द के लिए अभी करना होगा और इंतजार

Sandeep Kumar | Nov 09, 2024, 06:51 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-09T064610.791
उत्तर भारत में बर्फबारी न होने से हवा ज्यादा सर्द नहीं है। पिछले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी में मौसम बलवाव की संभावना तो बनी हुई है। इसका असर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। यहां पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर फिलहाल कम है। दरअसल उत्तर भारत में बर्फबारी नहीं हो रही है और मौसम में खास बदलाव की संभावना अभी फिलहाल नहीं है। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की ठंडक ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है।



प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रीवा में 17, बालाघाट में 15, मंडला में 15, उज्जैन में 18, जबलपुर में 17, भोपाल में 16, इंदौर में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।



MP weather : 15 नवंबर से तेजी से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा रातों का पारा!



पचमढ़ी में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस

राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं प्रदेश में अधिकतम दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।



MP Weather: भोपाल-जबलपुर का पारा गिरा, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड



तापमान सामान्य से अधिक

प्रदेश में कोई सिस्टम नहीं है और पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आ रहे। इस वजह से उत्तर भारत में बर्फबारी भी नहीं हो रही है। हालांकि अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी (bay of bengal ) में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। उज्जैन, रीवा, इंदौर, सागर, जबलपुर, ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहे।



प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

मध्य प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में 31 डिग्री, इंदौर में 32, ग्वालियर में 32, उज्जैन में 33, जबलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। बाकी शहरों में दृश्यता का स्तर अभी भी साफ बना हुआ है। भोपाल में शुक्रवार सुबह दृश्यता एक से दो किलोमीटर के बीच रही।



MP Weather: 2 से 3 दिन में बढ़ जाएगी ठंड, सर्द हवाओं का आसार



किसानों को सलाह

कृषि वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल ने बताया कि यह मौसम रवि फसलों और सब्जियों की बुवाई करने के लिए उपयुक्त है। वहीं जिन खेतों में फसलों की कटाई हो रही है वहां पर अनाज को दो से तीन दिन तक सुखाना चाहिए, उसके बाद ही भंडारण किया जाना चाहिए।



भोपाल : 10 नवंबर के बाद ही तेज सर्दी, इस बार भी ऐसे ही ट्रेंड के आसार



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी सर्दी
  • मध्य प्रदेश
  • mp weather alert
  • सर्दी का मौसम
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सर्दी
  • MP Weather Alert Today