MP Board 10th 12th Result: सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में और सतना की प्रियल ने 12वीं में किया टाॅप

Manya Jain | May 06, 2025, 10:10 IST
mp board 10th-12th result announce
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल परीक्षा 5 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट की औपचारिक घोषणा खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस से की। इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी है।



सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया है। प्रियल ने गणित से 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं। वहीं 10 वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने 100 प्रतिशत 500 में से 500 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया।



स्टेट लेवल मेरिट लिस्ट



नरसिंहपुर जिले ने टॉप किया, नीमच को मिला दूसरा स्थान

whatsapp-image-2025-05-06-at-105752-am_1746509491-715288




pragiya jaiswaal result mp.


UPSC की तैयारी करेंगी प्रज्ञा

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्रज्ञा जायसवाल अब UPSC की तैयारी करेंगी। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और ग्लोरियस स्कूल के सभी शिक्षकों को दिया। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है।



मऊगंज के आयुष द्विवेदी दूसरे स्थान पर

whatsapp-image-2025-05-06-at-112306-am_1746511216-815697


मऊगंज के आयुष द्विवेदी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर एमपी बोर्ड 10वीं में दूसरा स्थान हासिल किया है।



खास बातें-

  • 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 74.48% रहा है।

  • 10वीं का पासिंग प्रतिशत 76.22% रहा।

  • 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी (गणित) ने टॉप किया।

  • 10वीं टॉपर सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल किए।

  • 10वीं के रिजल्ट में 212 बच्चे मेरिट में आए हैं. इसमें 144 छात्राएं हैं और 68 छात्र हैं.

12वीं की कैटगरी (सब्जेक्ट) वाइज टॉपर लिस्ट

  • ह्यूमैनिटीज- अंकुर यादव
  • विज्ञान गणित- प्रियल द्विवेदी
  • कॉमर्स- रिमझिम करोठिया
  • कृषि- हरि ओम साहू
  • बायोलॉजी- गार्गी अग्रवाल

10वीं के टॉपर

10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ दूसरे नंबर और जबलपुर की शैजाह फातिमा (498 अंक) तीसरे स्थान पर रही।



कितना रहा रिजल्ट

इस साल 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 74.48% रहा है और 10वीं का पासिंग प्रतिशत 76.22% रहा। बीते वर्ष (2024) में कक्षा 10वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 58.10 फीसदी था, जबकि कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 64.48 फीसदी रहा था।



result priyal 12th


💻 रिजल्ट देखने के तरीके

छात्र अपने रिजल्ट को MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।



रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाएं:



इसके अलावा, डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

यदि वेबसाइट डाउन हो जाती है, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए, छात्र को अपना रोल नंबर के साथ MPBSE10 (10वीं के लिए) या MPBSE12 (12वीं के लिए) टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।



सीएम ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

रिजल्ट जारी करने के साथ ही सीएम ने प्रदेश के सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्र दो बार साल में परीक्षा दे सकते हैं। जो छात्र-छात्राएं असफल हुए हैं वे भी निराश न हों ऐसे छात्र भी दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।



रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश

टॉपर्स को सीएम करेंगे सम्मानित

रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ, छात्रों को पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और डिस्ट्रिक्ट वाइज पास स्टूडेंट्स की लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्ष के रिजल्ट में खास बात यह है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।



पिछले साल के रिजल्ट की तुलना

बीते वर्ष (2024) में कक्षा 10वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 58.10 फीसदी था, जबकि कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 64.48 फीसदी रहा था।



इस साल इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

2025 में एमपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 16 लाख 60 हजार 252 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें कक्षा 10वीं के 9 लाख 53 हजार 777 छात्र और कक्षा 12वीं के 7 लाख 06 हजार 475 छात्र शामिल थे। एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा 5 फरवरी से 20 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।



MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप से चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले छात्र Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।


इसके बाद अपने स्मार्टफोन पर ऐप को ओपन करें


अब 'Know your Result' पर क्लिक करें।


अपना रोल नंबर और डिटेल दर्ज करें।


इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



mpbse news today | MP Board 10th 12th Class Result | MP Board 10th 12th class result declared | एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट | MP News



Tags:
  • MP News
  • MP Board
  • एमपी बोर्ड
  • MPBSE
  • MP Board 10th 12th class result declared
  • एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट
  • MP Board 10th 12th Class Result
  • mpbse news today