ESB की एक दिन में दो परीक्षा की समस्या सुलझी, तारीख बदली, लेकिन PSC की ये परीक्षा भी फंसी

Sanjay Gupta | Sept 23, 2026, 19:33 IST
mpesb-group-2-sub-group-4-exam-date-change
द सूत्र द्वारा ईएसबी की दो परीक्षाएं एक ही दिन में उलझने का मुद्दा उठाया गया था। इस पर अब ईएसबी ने विवाद सुलझाते हुए तारीख बदल दी है। लेकिन एक पेंच बाकी है। मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तारीख भी उलझ रही।

Indore. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की एक ही दिन में दो परीक्षाएं आ रही थी। जिसका मुद्दा द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब ईएसबी ने इसमें बदलाव की सूचना जारी कर दी है। ईएसबी की ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 व एएसआई/हेड कांस्टेबल (कम्प्यूटर) की भर्ती परीक्षा की तारीखें क्रास हो रही थी।



ईएसबी ने यह जारी की सूचना

ईएसबी द्वारा सूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि 23 सितंबर से 5 अक्टबूर तक ग्रुप टू सब ग्रुप 4 की परीक्षा आय़ोजन की सूचना जारी की गई थी। वहीं एएसआई/हेड कांस्टेबल (कम्प्यूटर) की परीक्षा दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षा 27 सितंबर को है।



जिन उम्मीदवारों की ग्रुप टू सब ग्रुप 4 की परीक्षा तारीख 26, 27 अथवा 28 सितंबर है और उनकी एएसआई/हेड कांस्टेबल की 27 सितंबर की परीक्षा भी है। उनके लिए ग्रुप टू सब ग्रुप 4 की परीक्षा तारीख फिर तय की जा रही है। इनके लिए संशोधित प्रवेश पत्र मंडल की साइट पर जारी किया गया है। वह डाउनलोड कर सकते हैं।



aac54911-dfc


लेकिन पीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा फंस रही

लेकिन अब मामले में मप्र लोक सेवा आयोग की चार अक्टूबर को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार अभी भी उलझे हुए हैं। ग्रुप टू व सब ग्रुप 4 की परीक्षा पांच अक्टूबर तक चलेगी। ऐसे में चार अक्टूबर वाले उम्मीदवार इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें दोनों में से एक परीक्षा छोडना होगी।



यह मामला द सूत्र ने पीएससी और ईएसबी के संज्ञान में भी डाल दिया है। हालांकि अभी तक कोई सकारात्मक जवाब सामने नहीं आया है। पीएससी की 4 अक्टूबर को विविध विषयों को लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा होना है।



भर्ती परीक्षाओं में तारीखों का तालमेल बना चुनौती

मध्य प्रदेश में लगातार अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रमों का आपस में टकराना उम्मीदवारों के लिए परेशानी बन रहा है।



एक ही उम्मीदवार कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। ऐसे में परीक्षा तारीखों का सही तालमेल जरूरी होता है। MPESB ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 परीक्षा में बदलाव करके उम्मीदवारों को राहत दी है।



अब उम्मीदवार MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को लेकर फैसले का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी उम्मीदवारों को समान मौका देने की है।



यह खबरें भी पढ़ें...



ESB की सहायक कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में विवाद, पूर्व विधायक सकलेचा का रतलाम सेंटर पर आरोप



MP के नगरीय निकायों में 357 इंजीनियरों की सीधी भर्ती, ESB की जगह केंद्र की Ed-CIL कराएगी परीक्षा



MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर कामर्स चयन में भी सामान्य पुरूष को नहीं मिला पद



MPPSC और ESB के जरिए होगी 85 हजार पदों पर भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई सीटें भरेगी मोहन सरकार



Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • भर्ती परीक्षा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
  • ESB